आगरालीक्स…आगरा के कोठी मीना बाजार में लगा भव्य झूलेलाल मेला. साईं लीलाशाह की जयन्ती पर भजन संध्या में बही भक्ती की बयार…
दोनों हाथ उठाकर भगवान झूलेलाल व साईं लीलाशाह के जयकारों संग भक्तों का समर्पण। साईं के भजनों पर स्वर से स्वर मिलाते और नाचते श्रद्धालू। विध्नविनाशक श्री गणेश के भजन के साथ प्रारम्भ हुई साईं लीलाशाह की भजन संध्या में हर भक्त साईं की भक्ति में डूबा नजर आया। अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त इंदौर के जैन बंधु लवेश व हिमांशु बुरड के भजनों ने हर दर्शक को भक्ति की डोर से देर रात तक बांधे रखा। कोठी मीना बाजार में जय झूलेलाल मेला आयोजन समिति द्वारा आयोजित झूलेलाल मेले में आज साईं लीलाशाह की जयन्ती के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का शुभारम्भ श्री कृष्ण गौशाला कमेटी के अध्यक्ष गिरधारीलाल भगत्यानी, सचिव महेश मंघरानी व उ प्र सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष नानकचंद लखमानी दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

बस इतनी तनख्वाह देना मेरा सुखी रहे परिवार, दे दो अपनी नौकरी साईं लीलाशाह महाराज…, इतनी कृपा लीलाशाह बनाए रखना, मरते दम तक सेवा मैं लगाए रखना…, ओ लीलाशाह उपकार करो तेरे गीतों को मैं गाता रहूं…, ओ आदिपुर के साई तेरा ही सहारा है, तेरी छतरी के नीचे परिवार हमारा है… आदि भजनों ने श्रद्धालुओं पर भक्ति का ऐसा जादू बिखेरा कि हर भक्त झूमते गाते हुए देर रात तक भजन संध्या में डूबा नजर आया। वहीं मेले में परिवार संग पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने विभिन्न देवी देवताओं की झांकियों, सिंधी व्यंजनों व झूलों का आनन्द लिया।
सहयोगियों के सम्मान के साथ हुआ मेले का समापन
आगरा। कोठी मीना बाजार में दो दिवसीय भगवान झूलेलाल के विशाल सांस्कृतिक मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी के मुख्य संरक्षक हेमन्त भोजवानी, सूर्यप्रकाश मदनानी, जितेन्द्र त्रिलोकानी, सुनील करमचंदानी, जे पी धर्मानी, श्याम भोजवानी ने शहर की सभी पूज्य पंचायतों के अध्यक्ष व कमेटियों के सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर आभार व्यक्त किया। अगले वर्ष मेले को और भव्य व विशाल रूप से आयोजित करने का संकल्प भी लिया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में मेला कमेटी के उमेश पेरवानी, सुन्दरलाल हरजानी, प्रदीप वनवारी, नरेश लखवानी,रवि गिडवानी, हरीश लालवानी,जेके मदनानी, नंदलाल छत्तानी, मेघराज लाडकानी, महेश मंघरानी, नारायणदास लालवानी, भोजराज लालवानी, भगवान आवतानी, केलाल त्रिलोकानी, लालचंद मोटवानी, कमल छाबड़िया, लक्ष्मण भावनानी, बीडी दासवानी, घनश्याम हेमलानी, सुन्दर चेतवानी, जाह्नवी बजाज, संगीता खुशलानी, पूजा भोजवानी, वर्षा धर्माणी, ललिता करमचंदानी, सोनू मदनानी, संजय नोतनानी, राकेश लालवानी, घनश्याम हेमलानी, भरत मंगलानी, दिनेश नोतनानी, प्रकाश मंघवानी, तरुण हरजानी, विकास जेठवानी, सोनू मदनानी, विनोद वनवारी, धीरज हासानी, शिवम हासानी, कुनाल जेठवानी, कपिल पंजवानी, दिनेश कोडवानी आदि मौजूद थे।