आगरालीक्स…आगरा सर्राफा एसोसिएशन के निर्विरोध निर्वाचित हुए 15 प्रत्याशी. 12 अप्रैल को होटल मोती पैलेस में होगा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव
आगरा सर्राफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी चुनाव के लिए 15 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। 6 अप्रैल रात तक नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी। जिसमें 20 प्रत्याशियों में से पांच ने अपना नाम वापस ले लिया। अब 12 अप्रैल को धाकरान चौराहा स्थित होटल मोती पैलेस में चुनाव अधिकारी टीएन अग्रवाल व पवन दौनेरिया की मौजूदगी में चुनी गई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा।

आगरा सर्राफा एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष नीतेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन की कार्यकारिमी चुनाव 15 अप्रैल को होने थे। लेकिन 6 अप्रैल को पांच प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने के कारण कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हो गई है। अब पदाधिकारियों का चुनाव होना बाकी है। एसोसिएशन में 478 सदस्य हैं। यह 15वां चुनाव होगा। अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष सहित 15 सदस्यों की कार्यकारिणी का चुनाव 12 अप्रैल को धाकरान चौराहा स्थित होटल मोती पैलेस में सम्पन्न कराया जाएगा। एसोसिएशन के सभी सदस्यों से मतदान में भाग लेने की अपील की गई।
निर्विरोध निर्वाचित कार्याकिरणी की सूची
अशोक कुमार गुप्ता, पंकज गर्ग, अशोक अग्रवाल (अम्बाह), कुलभूषण गुप्ता, मयंक जैन, नीतेश अग्रवाल, अंकुर गोयल, मनीष पारौलिया, मयंक कुमार अग्रवाल, सोनू गोयल, विमल नयन फतेहपुरिया, अशोक कुमार अग्रवाल, प्यारेलाल खंडेलवाल, संजय कुमार वर्मा, मनोज कुमार गुप्ता।