Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News : Distt Administration issue notice to St Peters College, Agra for not allowed student to lunch in classroom #agranews
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : Distt Administration issue notice to St Peters College, Agra for not allowed student to lunch in classroom #agranews

263

आगरालीक्स ….आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में कक्षाएं गंदी न हों, इसके लिए छात्रों को लू और धूप में खुले में लंच करने के मामले में प्रशासन सख्त, सेंट पीटर्स के प्रिंसिपल को किया गया तलब।

आगरा में सोशल मीडिया पर सेंट पीटर्स कॉलेज का वीडियो वायरल हुआ था, इसमें दोपहर में लू और धूप में बच्चे खुले में लंच कर रहे थे। वीडियो वायरल कर कहा गया कि कक्षाएं गंदी न हों, इसके लिए छात्रों से कक्षा में लंच न करने के लिए कहा गया है। छात्रों को धूप और लू में खुले में लंच करना पड़ रहा है, लंच होते ही छात्र पेड़ की छांव तलाशते हैं छात्रों की संख्या ​अधिक होने के कारण पेड़ के नीचे भी जगह नहीं मिल रही है। इससे छात्र खुले में लंच कर रहे हैं। इस मामले में प्रोग्रेसिव एसोसिएशन आफ पेरेंटस अवेयरनेस संस्था ने सेंट पीटर्स कॉलेज में कक्षा में छात्रों को लंच न करने देने के आरोप लगाते हुए डीएम प्रभु एन सिंह से शिकायत दर्ज कराई थी और वीडियो पर सौंपा था।
नौ अप्रैल को सेंट पीटर्स के प्रिंसिपल तलब
इस मामले में डीएम प्रभु एन सिंह के आदेश पर एडीएम सिटी अंजनी कुमार ने नौ अप्रैल को सेंट पीटर्स के प्रिंसिपल एंड्रयू कोरियो को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होकर अपना जवाब देने के लिए कहा है, जवाब से संतुष्ट न होने पर शासन को रिपेार्ट भेजी जाएगी।

सेंट ​पीटर्स के प्रिंसिपल का यह है बयान
इस मामले में सेंट पीटर्स के प्रिंसिपल एंड्रयू कोरियो का मीडिया से कहना है कि स्कूल की तरफ से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किए गया है, बच्चे जहां चाहें लंच कर सकते हैं। सालों से यही व्यवस्था है, आरोप निराधार हैं।
स्कूलों के वीडियो हुए वायरल
मिशनरी स्कूल में बच्चे को घसीटते हुए ले जाने का टीचर का वीडियो हुआ वायरल
डीपीएस जूनियर विंग दयालबाग में बच्चों को कटीले तारों के बीच से ले जाने का वीडियो
सेंट पीटर्स में धूप में खुले में लंच करते हुए बच्चों का वीडियो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!