आगरालीक्स…आगरा में 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा तापमान. शुक्रवार को इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन. प्रदेश में भी आगरा नंबर वन गर्म शहर….
आगरा में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़कर रख दिए हैं. हर दिन तापमान ऊपर जा रहा है. शुक्रवार को तो आगरा प्रदेश में सबसे नंबर वन गर्म शहर रहा. इस सीजन का सबसे अधिक तापमान शुक्रवार को दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह भी सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

लू का खतरा बरकरार
आगरा में जैसे—जैसे मौसम गर्म हो रहा है वैसे—वैसे लू का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने पहले ही आगरा में 12 अप्रैल तक हीट वेव्स चलने की संभावना जताई है तो वहीं चिकित्सकों का भी कहना है कि जितना हो सके खुद को इस गर्मी से बचाएं. दिन में बाहर निकलने से बचें. बच्चों को घर पर ही रखें तो ज्यादा सही रहेगा. लू का खतरा बना हुआ है.
- 44 °C temperature in Agra
- 8 April 2022 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News: Temperature above 44 °C in Agra on Friday
- agra online news
- Agra temperature
- Agra today news
- Agra update news
- Agra weather
- Agra weather update
- Heat waves alert continue in Agra...know the weather update here