आगरालीक्स…आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में मृत मिला जत्थेदार. कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला शव….
आगरा के थाना सिकंदरा अंतर्गत गुरुद्वारा गुरु का ताल में शुक्रवार को एक जत्थेदार का शव गुरुद्वारा के एक कमरे में पंखे से लटका मिला. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. प्रथम दृष्टया इसे खुदकुशी माना जा रहा है. हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मृतक के पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है.

मृतक का नाम तेग सिंह बताया गया है. वह करीब 10 दिन पहले गुरुद्वारा में आए थे और तब से वे गुरद्वारा में रह रहे थे. तेग सिंह मूलरूप से बठिंडा के गोविंदपुरा के रहने वाले थे और हाल में पीलीभीत के शहवाजपुर गुरुद्वारा में सेवा कर रहे थे. मीडिया रिपेार्ट के अनुसार मृतक कुछ दिन से अवसाद में था और आगरा दवा लेने के लिए आए थे.