आगरालीक्स ….आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से फ्लाइट लेने वाले यात्रियों के लिए लाउंज बनेगा, यहां यात्री और उन्हें छोड़ने के लिए पहुंचे परिजन इंतजार कर सकेंगे। आगरा मुंबई फ्लाइट दोबारा शुरू करने पर विचार, सिविल एन्क्लेव की बाउंड्री बॉल बनी।
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से यात्री फ्लाइट में आगरा से लखनऊ, बेंगलूरू, भोपाल के लिए सफर करते हैं। यहां सिटी बस से खेरिया एयरपोर्ट तक यात्री जाते हैं। सिटी बस निर्धारित समय पर आती है, इससे यात्रियों को परेशानी होती है। इसके लिए अर्जुन नगर गेट पर रिसेप्शन लाउंज बनने जा रहा है। इसका काम चार महीने में पूरा हो जाएगा। इसके लिये आगरा एयरपोर्ट के डायरेक्टर ए ए अंसारी के द्वारा अपेक्षित औपचारिकताएं पूरी कर ली गयी है। इस लाउंज के बन जाने के बाद यात्री लाउंज में इंतजार कर सकेंगे। साथ ही यात्री अपने वाहन से सिविल एन्क्लेव तक आ जा सकेंगे इस सुविधा पर भी कार्य किया जा रहा है.

धनौली में सिविल एन्कलेव की जमीन पर बाउंड्री हुई
धनौली,बल्हारा, अभयपुरा गांवों की जमीन पर बनने को प्रस्तावित नये सिविल एन्कलेव के लिये प्रोजेक्ट की जरूरत के मुताबिक जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है,अब उप्र लोक निर्माण विभाग के द्वारा बाउंड्री से घिरी इस जमीन को हस्तांतरण कर अपने कब्जे में लेने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से अपेक्षा की हुई है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से गत नवंबर(2021) में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में बताया जा चुका है कि सिविल एन्कलेव के नये स्थान पर शिफ्ट हो जाने से फ्लाइट की संख्या से पॉल्यूशन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।