आगरालीक्स ….आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की आसंर की जारी, कल से चेक कर सकते हैं कितने सवालों का दिया सही जवाब।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा नौ अप्रैल को पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। अधिष्ठाता शोध ने बताया कि सभी विषयों की तीनों सीरीज की बुकलेट और उनकी उत्तर कुंजी अभ्यर्थियों के लॉगिन में आज रात तक अपलोड कर दी जाएंगी ।प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थियों ने जिस प्रक्रिया का पालन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड किया था , उसी प्रक्रिया के अंतर्गत वह कल से अपने लॉगिन में जाकर अपना प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी देख सकते हैं ।

अपने प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी के अवलोकन से अभ्यर्थी उसे प्राप्त होने वाले अंकों का आकलन सुविधा से कर सकेगा और इस प्रकार प्रवेश परीक्षा के परिणाम की पारदर्शिता बनी रह सकेगी ।
आगे उन्होंने बताया कि यदि अभ्यर्थी को किसी प्रश्न अथवा उसके उत्तर के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति है तो वह नीचे दिए गए ईमेल
dbraudeanresearchvs@gmail.com
पर दिनांक 12 अप्रैल 2022 की शाम 5:00 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है । इस संबंध में आई हुई सभी आपत्तियों का निस्तारण करने के तत्काल बाद परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा ।