आगरालीक्स ….आगरा में बाइकर्स गैंग ने रामनवमीं पर सैन्यकर्मी की मां के गले से चेन लूटी, सीसीटीवी में बाइक पर दिखाई दे रहे बदमाश।
जैसलमेर राजस्थान में तैनात सूबेदार राजेश कुमार का परिवार मधु नगर में रहता है, वह छुटटी पर आए हुए हैं। रविवार को रामनवमीं पर सूबेदार राजेश कुमार की 65 साल की मां प्रेसवती मधु नगर से ताल फिरोज खां, सदर में अपनी बहन के घर गईं थी। बहन के घर पर दुकान है, दोपहर में प्रेसवती दुकान पर बैठी थी।

बाइक पर दो बदमाश आए, चेन लूट कर भाग गए
दोपहर 2.30 बजे बाइक पर दो बदमाश आए, एक बदमाश ने बाइक स्टार्ट रखी, उसका साथी दुकान पर पहुंचा और प्रेमवती से पानी का पाउच मांगा। वे पानी का पाउच देने के लिए झुकी, बदमाश ने गले पर झपटटा मारा और सोने की चेन तोड़कर साथी बदमाश के साथ बाइक से भाग गया। शोर मचाने पर स्थानीय लोग आ गए लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। सीसीटीवी में बदमाश दिखाई दे रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।