आगरालीक्स…आगरा में हाईस्कूल गणित की परीक्षा में फ्लाइंग स्क्वॉयड ने पकड़ा मुन्नाभाई. पुलिसकर्मी के पैर छूकर गिड़गिड़ाने लगा….
यूपी बोर्ड परीक्षा में इस समय काफी सख्ती बरती जा रही है. यही कारण है नकल करने वाले और नकल कराने वाले मुन्नाभाइयों में दहशत बरकरार है. मंगलवार को भी फ्लाइंग स्क्वॉयड ने एक केंद्र से एक ऐसे मुन्नाभाई को पकड़ा जो कि दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने के लए आया था. पकड़े जाने पर आरोपी पुलिसकर्मी के पैरों में गिर गया और माफी मांगते हुए गिड़गिड़ाने लगा. पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है.

ये है पूरा मामला
मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा थी. इस दौरान श्री गिरंद सिंह इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज के प्रधानाचार्य डॉ. जनक सिंह उड़न दस्ते के साथ पहुंचे. टीम द्वारा परीक्षा दे रहे हर बच्चे को देखा जा रहा था, ऐसे में टीम को एक ऐसे परीक्षार्थी पर नजर पड़ी जिसकी उम्र थोड़ी अधिक लग रही थी. इस पर उन्होंने उसके दस्तावेज चेक किए तो आरोपी की पोल खुल गई. जांच में पता चला कि वह किसी और छात्र की जगह परीक्षा देने के लिए यहां आया था. आरोपी ने अपना नाम अजय निवासी धौलपुर बताया. वह छात्र सतीश कुमार मीणा की जगह परीक्षा दे रहा था. फ्लाइंग स्क्वॉयड ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े जाने पर आरोपी बुरी तरह से गिड़गिड़ाने लगा और पुलिसकर्मी के पैर छूने लगा. पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने कर रही है.