आगरालीक्स…आगरा में संत श्री कंवरराम साहिब जी की जयंती पर हुई भजन संध्या. किशोर मंडली ने मधुर भेंट सुनाकर किया सबको मंत्रमुग्ध…
पूज्य संत श्री कंवरराम साहिब जी की जयंती के उपलक्ष्य पूर्व की भांति इस वर्ष भी 13 अप्रैल 22 को श्री झूलेलाल मंदिर रूई की मंडी शाहगंज पर भजन संध्या का आयोजन किया गया.किशोर भजन मंडली आगरा ने भगत कंवर राम की मधुर मधुर भेंट सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। नाले अलख जे बेरो तार मुहिंजो साईं कंवर राम तूं आशु पुजायिंदे आदि भेंटे प्रमुख रही।

पूज्य सिंधी जनरल पंचायत सिंधी युवा मंच शाहगंज आगरा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में धर्म प्रेमियों ने बडचडकर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पुजारी मोहन लाल हेमंत भोजवानी, जेपी धर्माणी, लक्ष्मण कल्याणी, उमेश पेरवानी, मोहनलाल बोधवानी, नरेश लखवानी, दौलतराम साधवानी, जीवतराम, विजय भाटिया, कुंदनलाल पंजवानी, पूजा भोजवानी, वर्षा धर्माणी, मीना कल्याणी, किरण वरयानी, सोनू नोतननी, कोमल चेतवानी, नेहा फुलवानी, वर्षा दरयानी, प्रदीप बनवारी, मनोज नोतनानी आदि मौजूद रहे.