आगरालीक्स…आगरा में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में लगाया रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने किया रक्त्दान
भारतीय जैन संघटना ने लगाया रक्त दान शिविर
बुधवार को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में परम पूज्य राष्ट्रसंत मुनि श्री 108 विहर्ष सागर जी महाराज ससंघ के आशीर्वाद से भारतीय जैन संघटना उत्तर प्रदेश ने एमडी जैन कॉलेज ग्राउंड हरीपर्वत पर लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से ब्लड कैम्प का आयोजन किया. इस कैम्प का उद्घाटन प्रदीप जैन पीएनसी, नीरज जैन द्वारा किया गया. अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि शिविर में 55 लोगो ने रक्त दान किया.

इस शिविर में आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, कोषाध्यक्ष राकेश जैन, जितेंद्र कुमार जैन, मनोज जैन, पंकज जैन, कुमार मंगलम, शैलेन्द्र जैन, अंकेश जैन, शरद जैन, अनिल रहीस, अमित जैन, समकित जैन, अनिल जैन FCI, नरेश जैन, राहुल जैन, सुबोध पाटनी, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, ममता जैन, प्रिया जैन, अंजना जैन, प्रीति जैन के साथ पूरी बीजीएस टीम उपस्थित रही.