आगरालीक्स…दिल्ली में कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे हैं. यहां फिर डराने लगा है कोरोना. जानिए क्या है उत्तर प्रदेश की लेटेस्ट स्थिति…
दिल्ली में 814 कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना के केसों की संख्या बढ़ती जा रही है. बुधवार को भी कोरोना के ज्यादा केस मिले हैं, जिससे कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है. दिल्ली में बीते 24 घंटे में 299 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. यहां अब एक्टिव कोरोना केसों की संख्या 814 हो गई है.

यूपी में संतोषजनक स्थिति
वहीं बात अगर यूपी की करें तो यूपी में संतोषजनक स्थिति है. विगत 24 घंटों में 1,24,673 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें 55 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. इस दौरान 37 रोगी उपचारित होकर कोरोना मुक्त हुए. वर्तमान में पॉजिटिविटी दर 0.05% है. वर्तमान में कुल एक्टिव केस 307 हैं.इनमें से 293 लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि 30.56 करोड़+ कोविड टीकाकरण के साथ ही अब तक 103.65% से ज्यादा वयस्क आबादी को टीके की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 85.63% लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है. 12 से 14 और 15 से 17 आयु वर्ग के टीकाकरण की प्रगति संतोषप्रद है.