फिरोजाबादलीक्स…..ज्वैलर को गोली मारकर बदमाश ज्वैलरी और कैश से भरा बैग लूटकर फरार, गंभीर हालत में ज्वैलर आगरा के अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।
फिरोजाबाद के तिलक नगर निवासी महेश वर्मा की आसफाबाद में कृष्णा ज्वैलर्स के नाम से ज्वैलरी शोरूम है। बुधवार रात आठ बजे महेश वर्मा बाइक से अपने घर जा रहे थे । कोटला चुंगी के पास सर्विस रोड पर पहुंचे, रोड सुनसान था। एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने महेश वर्मा से ज्वैलरी और कैश से भरा बैग छीनने की कोशिश की, उन्होंने बैग नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके कंधे में लगी, उन्होंने बैग छोड़ दिया। बदमाश ज्वैलरी और कैश से भरा बैग लेकर भाग गए।
गोली की आवाज सुनकर जुटे लोग
गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महेश वर्मा को फिरोजाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बदमाश ज्वैलरी और कैश से भरा बैग लूट कर ले गए हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।