आगरालीक्स…आगरा में पुलिस की बाइक सवार तीन बदमाशों से मुठभेड़. पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने की फायरिंग. बाल—बाल बचे पुलिसकर्मी. जवाबी कार्रवाई में दो अरेस्ट…
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक सवार तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने बदमाशों को घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिसमें पुलिसकर्मी बाल—बाल बच गए. हालांकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करे हुए दो बदमाशों को अरेस्ट कर लिया. एक बदमाश फरार होने में सफल हो गया. पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक तमंचा, तीन कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है.
शुक्रवार सुबह तीन बजे की घटना
शुक्रवार सुबह तीन बजे थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान को सूचना मिली कि रहनकलां गांव में काली रंग की अपाचे बाइक पर तीन बदमाश हथियारों के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए गांव से हाइवे नोएउा कट की ओर जा रहे हैं. इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाश बाइक लेकर वहां से भागने लगे. लेकिन कुबेरपुर के पास बदमाशों की बाइक फिसल गई.

इस पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करना शुरू कर दी. बदमाशों ने खुद को घिरता देखा तो पुलिस पर फायर कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए. पुलिस ने भी जवाई कार्रवाई की और दो बदमाशों को पकड़ लिया हालांकि तीसरा बदमाश मौके से फरार हो गया. पकड़े गए बदमाशों के नाम धर्मवीर उर्फ राज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी उधमपुर थाना मक्खनपुर और पवन पुत्र भरत सिंह निवासी नगला दया थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद बताया. पुलिसने बदमाशों के पास से एक तमंचा और तीन कारतूस सहित बाइक बरामद की है. फरार बदमाश का नाम मेघराज निवासी जोड़िया थाना पिनाहट है. थाना प्रभारी ने कहा कि पकड़े गए बदमाशों को जेल भेज दिया गया है.