Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Nitesh became president of Agra Bullion Association for the second time…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Nitesh became president of Agra Bullion Association for the second time…#agranews

201

आगरालीक्स…आगरा सर्राफा एसोसिएशन के दूसरी बार अध्यक्ष बने नितेश. 15 सदस्यों की कार्यकारिणी में ये चुने गए पदाधिकारी

सदस्यों की शुभकामनाओं और एसोसिएशन को आगे बढ़ाने के लिए नए संकल्पों के साथ आज आगरा सर्राफा एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पदभार सम्भाला। नितेश अग्रवाल ने दूसरी बार अध्यक्ष पद ग्रहण करते हुए सर्राफा व्यवसायियों की हर समस्या के निदान व एसोसिएसन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। 6 अप्रैल को सर्वसम्मति से 15 सदस्यों की कार्यकारिणी का चुनाव कर लिया गया था। आज धाकरान स्थित होटल मोती पैलेस में कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ।

नितेश अग्रवाल ने कहा कि कारीगरों से होने वाली समस्याओं (विशेषकर माल का गबन होना) दूर करने व शासन प्रशासन की ओर से आने वाली समस्याओं का भी हर सम्भव निदान किया जाएगा। पूरे सर्राफा बाजार को एकसाथ लेकर चलने का प्रयास होगा। एमएलसी विजय शिवहरे ने समस्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। मुख्य चुनाव अधिकारी टीएन अग्रवाल व पवन दौनेरिया द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव सम्पन्न कराए गए। सभी पदाधिकारियों का स्वागत माला पहनाकर व शुभकामनाएं देकर किया गया। इस अवसर पर चुनाव अधिकारियों सहित एसोसिएशन के संरक्षक मुरारीलाल फतेहपुरिया, सुधीर गुप्ता को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्य…
अध्यक्षः नितेश अग्रवाल।
महामंत्रीः अशोक अग्रवाल।
कोषाध्यक्षः प्यारेलाल खंडेलवाल।
उपाध्यक्षः मनोज गुप्ता, कुलभूषण गुप्ता, विमल नयन फेहपुरिया, मयंक अग्रवाल,
मंत्रीः संजय वर्मा, अशोक गुप्ता, मनीष पारौलिया।
सांस्कृतिक सचिवःमयंक जैन।
मीडिया प्रभारीः सोनू गोयल,
सहकोषाध्यक्षः अशोक अग्रवाल।
अंकेक्षकः अंकुर गोयल।
प्रचार मंत्रीः पंकज गर्ग।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 3rd September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

error: Content is protected !!