Wednesday , 17 June 2026
Home आगरा Agra News: There will be no water supply in Agra for four days…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: There will be no water supply in Agra for four days…#agranews

173

आगरालीक्स…आगरा में चार दिन नहीं आएगा नलों में पानी. पहले दो दिन इन इलाकों की आपूर्ति रहेगी ठप तो इसके बाद दो दिन इन इलाकों में नहीं आएगा पानी…लगभग पूरा शहर होगा प्रभावित….

भीषण गर्मी में अगर आपको पानी के संकट से बचना है तो जरूरी है कि अभी से पानी ए​कत्रित कर लें क्योंकि शहर में चार दिन पानी नहीं आएगा. दो दिन जीवनीमंडी वाटरवर्क्स की सप्लाई बंद रहेगी तो दो दिन सिकंदरा वाटरवर्क्स की. ऐसे में आधा शहर में दो दिन पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी तो वहीं अगले दो दिन आधे शहर में आपूर्ति बाधित होगी.

17—18 को इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
आगरा के जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से 17 और 18 अप्रैल को आधे शहर की जलापूर्ति ठप रहेगी. जीवनीमंडी रोड पर स्थित काली माता मंदिर के सामने 1200 एमएम व्यास की पाइपलाइन की मरम्मत की जाएगी. इसके कारण 17 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शटडाउन लिया जाएगा जो 18 अप्रैल को शाम 5 बजे तक चलेगा. आज पानी के भंडारण की अपील की गई है.
इस वाटरवर्क्स से सप्लाई बंद होने से कोतवाली, रकाबगंज, काला महल, भैंरों बाजार, घअिया आजम खां, छीपीटोला, फुलट्टी बाजार, मंटोला, ढोलीखार, धूलियागंज, फ्रीगंज, मोतीकटरा, पन्नीगली, राजा की मंडी, शाहदरा, फाउंड्रीनगर आदि क्षेत्र में पानी नहीं आएगा.

18 से 20 अप्रैल तक इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
वहीं सिकंदरा वाटरवर्क्स से भी 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी. 18 अप्रैल की सुबह 10 बजे से इस वाटरवर्क्स से सप्लाई बंद कर दी जाएगी जो कि 20 अप्रैल सुबह 10 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा. इस दौरान सिकंदरा वाटरवर्क्स के दोनों प्लांट बंद रहेंगे.
इस वाटरवर्क्स के बंद होने से सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, बोदला, जगदीशपुरा, किशोरपुरा, लोहामंडी, शहागंज, दयालबाग, लायर्स कॉलोनी, खंदारी, मदिया कटरा, कैलाशपुरी, इंदिरानगर, आजमपाड़ा, केदारनगर, पश्चिमपुरी, हलवाई की बगीची, खतैना, नौबस्ता जयपुर हाउस, प्रताप नगर, रामनगर, बालाजीपुरम, पृथ्वीनाथ फाटक, अर्जुन नगर, अजीत नगर, ईदगाह, बल्का बस्ती, गोकुलपुरा, बाड़ा चरन सिंह,नगला छउआ, भोगीपुरा, रई की मंडी, राजनगर, पंचकुइयां, अशोक नगर, राजा की मंडी, सेंट जॉन्स, संजय प्लेस, वजीरपुरा, नगला पदी, सूर्य नगर, नगला बूढ़ी में पानी नहीं आएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Silver trader accuses acquaintance of failing to pay for silver purchase; case filed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में परिचित ने व्यापारी से 48.73 लाख की चांदी खरीदने के...

आगरा

Agra Live News: Mass yoga session at Mehtab Bagh in Agra to mark International Yoga Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मेहताब बाग पर सामूहिक योगाभ्यास,...

आगरा

Agra Live News: A truck lost control and rammed into a metro divider on the highway, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर ट्रक अनियंत्रित होकर मेट्रो डिवाइडर को तोड़ता हुआ...

बिगलीक्स

Agra Live News: House balcony collapses in Tajganj’s Pakki Sarai; two dead, including an innocent child…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा मेें बड़ी दुर्घटना, ताजगंज पक्की सराय में मकान का...

error: Content is protected !!