आगरालीक्स …..आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस वे सहित दो जगह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़े, दो बदमाश अरेस्ट, बदमाशों के पैरों में लगी गोली।

आगरा में सोमवार देर रात लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। बदमाश को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वहीं, शमसाबाद में पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मी बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग कर रहे थे। सोमवार रात दो बजे काली पल्सर बाइक पर सवार बदमाशों को पुलिस ने रोका, बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने थाने पर सूचना दे दी।
बाइक सवार बदमाश को पुलिस ने किया अरेस्ट
बाइक सवार बदमाश शमसाबाद की तरफ भागे, एसओ शमसाबाद राजीव कुमार ने बदमाश को रोकने की कोशिश की वह नहीं रुका और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। घायल बदमाश का नाम टोनी उर्फ कुर्बान निवासी मगटई थाना जगदीशपुरा बताया गया है। बदमाश के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस जांच में जुटी है।