आगरालीक्स…आगरा में केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के ड्राइवर के साथ मारपीट. सीसीटीवी में कैद हुई घटना. एक हिरासत में. वीडियो देखने के लिए लिंक क्लिक करें
आगरा में केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद एसपी सिंह बघेल के ड्राइवर के साथ मारपीट की गई है. पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है.
ये है पूरा मामला
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल सोमवार को हेल्प आगरा हास्पिटल, एसएन मेडिकल कालेज के पास में डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ करने आए थे. वे हेल्प आगरा के हॉस्पिटल पर उतर गए और उनका ड्राइवर जगह कम होने के कारण आगे से गाड़ी को टर्न कर रहा था, इसे लेकर उसका एक युवक सलीम से विवाद हो गया. इस पर सलीम और उसके परिजन आ गए, उन्होंने चालक हरेंद्र के साथ मारपीट कर दी, गाड़ी की चाबी खींचने लगे. पुलिस फोर्स पहुंच गया. पुलिस ने सलीम को हिरासत में ले लिया है, आस पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी से मारपीट करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है.