फिरोजाबादलीक्स…फिरोजाबाद जिले के उप शाखा तहसील जसराना में लेखपाल संघ के अध्यक्ष बने मनोज यादव…जानें कार्यकारिणी में और कौन है शामिल
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उप शखा तहसील जसराना जनपद फिरोजाबाद की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें मनोज यादव को अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है. वहीं सुमित तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा जितेंद्र सिंह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. मंत्री प्रवल गुप्ता, उप मंत्री फिरासत हुसैन, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार और लेखा परीक्षक जगत प्रकाश को चुना गया है.