नईदिल्लीलीक्स… पंजाब के पटियाला में आज खालिस्तान को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। तलवारें निकल आईं। पुलिस ने हवाई फायरिंग कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
खालिस्तान समर्थक और विरोध धड़ों में हुई भिड़ंत
पटियाला में आज हिंदूवादी संगठन शिवसेना के नेतृत्व में खालिस्तान विरोधी मार्च निकालने वाले थे। इसका एक सिख संगठन विरोध कर रहा था। इस बीच हिंदूवादी संगठन की ओर से पुतला फूंकने की तैयारी करने लगे तो खालिस्तनी समर्थक तलवारें लेकर पहुंच गए।
एसएचओ का हाथ कटने की अफवाह फैली
दोनों पक्षों के आमने-सामने आते ही पथराव हो गया। एक एसएचओ ने सिख प्रदर्शनकारी को रोकने की कोशिश की तो उसका हाथ में चोट आ गई, जिस पर उसके हाथ कटने की अफवाह फैल गई। लेकिन बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हाथ कटने की बात से इंकार किया।
हालात अब पूरी तरह नियंत्रितः आईजी
आईजी राकेश अग्रवाल ने कहा है हालात नियंत्रण में हैं। किसी के अफवाह फैलाने से दोनों पक्षों में मनमुटाव हो गया था। स्थिति को संभालने के लिए हवाई फायरिंग करनी प़ड़ी थी।
घटना दुर्भाग्यपूर्णः सीएम मान
दूसरी ओर सीएम भगवंत सिंह मान ने भी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने डीजीपी से वार्ता कर स्थिति को पूरी तरह से काबू में करने और भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया।