Sunday , 28 June 2026
Home आगरा Brother dies in accident before sister’s wedding in Firozabad
आगराटॉप न्यूज़फिरोजाबादबिगलीक्स

Brother dies in accident before sister’s wedding in Firozabad

175

आगरालीक्स…बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी. शादी के लिए कपड़े खरीदकर ला रहा था युवक. एक्सीडेंट में मौत

आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक शादी वाले घर में बहन की शादी से पहले भाई की अर्थी उठ गई. शादी को लेकर जो खुशियां छाई हुई थी वो अब मातम में बदल गई हैं. युवक शादी की खरीददारी को लेकर कपड़े खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था लेकिन रास्ते में कार के साथ हुए एक्सीडेंट में उसकी मौत हो गई जबकि उसके साथ बैठा उसका दोस्त बुरी तरह से घायल हो गया. उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है.

मामला फिरोजाबाद के गांव गढ़ी तिवारी, बसई मोहम्मदपुर का है. यहां रहने वाले 21 वर्षीय नीरज कुमार की बहन मोहिनी की शादी 11 मई को है. शादी के कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं. शुक्रवार को बहन की शादी के​लिए नीरज गांव के ही अपने दोसत संजीव के साथ बाइक पर फिरोजाबाद बाजार खरीदारी करने के लिए गया था. देर रात को दोनों लोग बाइक से घर वापस लौट रहे थे. बाइक संजीव चला रहा था. बसई मोहम्मदपुर के गांव नगला चूराके पास इनकी बाइक एक कार की चपेट में आ गई. हादसे में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संजीव बुरी तरह से घायल हो गया. मौके पर जुटे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

इधर एक्सीडेंट में नीरज की मौत की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल हो गया. शनिवार को नीरज का अंतिम संस्कार किया गया.बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठी तो हर किसी की आंखें नम हो गईं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Crime News: Cancer Surgeon loses Rs 75000 in alleged cyber fraud

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ कैंसर सर्जन से ठगी, कैंसर की जांच...

आगरा

Obituaries of Agra on 28th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra ADA News: Two coaching & two Library seal

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लखनऊ आग हादसे के बाद एडीए ने...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain in Midnight in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आधी रात को बारिश, जानें आज कैसा रहेगा...

error: Content is protected !!