आगरालीक्स…सात दिन पहले हुई थी बहन की शादी. मां ने कहा दो दिन और रुकजा. आज घर पहुंची छात्र की लाश. बेसुध हुई मां—बहनें…ग्रेटर नोएडा हिट एंड रन केस…
ग्रेटर नोएडा में कार ने मारी टक्कर
आगरा के थाना शाहगंज अंतर्गत मानस नगर में रहने वाला आयुष शर्मा ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया कॉलेज से बीटेक कर रहा था. शनिवार रात को वह अपने 4 दोस्तों के साथ एक रेस्तरां में खाना खाने के लिए गया था. खाना खाकर सभी पांचों दोस्त रेस्तरां से वापस पीजी के लिए लौट रहे थे कि तभी बीटा दो कोतवाली क्षेत्र के अल्फा 1 सेक्टर में एक तेज रफ्तार कार ने सभी को टक्कर मार दी. हादसे में आयुष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथी छात्र घायल हो गए. चारों को गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घर का अकेला चिराग था, सात दिन पहले हुई थी बहन की शादी
आयुष अपने घर का अकेला बेटा था. पिता संजीव शर्मा एक डेयरी में मैनेजर हैं. आयुष की एक बहन है जिसकी शादी सात दिन पहले ही हुई थी. घर में अच्छा माहौल था. बहन की शादी के बाद जब आयुष ग्रेटर नोएडा जाने लगा तो मां ने कहा था कि बेटा दो दिन और रुकजा. लेकिन आज जब बेटे का शव घर पहुंचा तो चीत्कारें गूंज उठीं. मां और बहन का रो—रोकर बुरा हाल है. यह देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं. रविवार दोपहर को उसका शव आगरा पहुंचा.
बेटे के शव को देखकर मां और बहनें बेसुध हो गईं. पिता अलग रोये जा रहे थे. परिवार के लोग किसी तरह तीनेां को संभालने की कोशिश में लगे हुए थे. बेटे की अथर्भ् उठी तो मां और बहन उससे लिपट गईं.