Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra News: Body of M.Com girl student found hanging in her room in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

Agra News: Body of M.Com girl student found hanging in her room in Agra…#agranews

236

आगरालीक्स…आगरा में एमकॉम की छात्रा का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला. एसएससी की कर रही थी तैयारी. पिता ने कमरे में देखा तो उड़ गए होश.

आगरा के न्यू आगरा स्थित प्रतीक्षा एन्क्लेव में सोमवार दोपहर को एमकॉम की छात्रा का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला. वह कासगंज की रहने वाली थी. पिता राम कैलाश गुप्ता के आने पर घटना की जानकारी हुई. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला सुसाइड का है, जांच की जा रही है.

पिछले साल आई थी आगरा पढ़ाई के लिए
कासगंज के मोहल्ला मोहन गली ​में रहने वाले रामकैलाश गुप्ता का घी का काम है. रामकैलाश की पांच बेटिया थीं. चार की शादी हो चुकी है और छोटी का नाम सिमरन है. सिमरन सवा साल पहले ही पढ़ाई करने आगरा आई थी. वह खंदारी थित कॉलेज में एमकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी. इसके अलावा वह एसएससी की भी तैयारी में लगी थी. आगरा में वह न्यू आगरा क्षेत्र स्थित प्रतीक्षा एन्क्लेव में किराये का कमरा लेकर रह रही थी. उसका कमरा पहली मंजिल पर था.

पिता का कहना है कि शनिवार को सिमरन से बात हुई थी. उस समय वह परीक्षा देकर आई थी. उसने रुपये भेजने को कहा था. इस पर सोमवार को पिता राम कैलाश आगरा पहुंचे. इससे पहले उन्होंने फोन किया तो फोन स्विच आफ आया. दोपहर को करीब तीन बजे वह कमरे पर आए. कमरा अंदर से बंद था. काफी आवाज लगाने पर भी जब कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने खिड़की से देखा तो सिमरन का शव पंखे के कुंडे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. यह देखते ही उनके होश उड़ गए. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया.

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्म्हत्या का है. जांच की जा रही है. शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है. सुसाइड नोट नहीं मिला है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Janmashtami 2026 will be celebrated during the rare conjunction of the Ashtami Tithi and the Rohini Nakshatra…#agranews

आगरालीक्स…अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में कल 04...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Floods in Chitrakoot cause concern among the people of Agra, Prayers to Lord Kamtanath for everyone’s safety.

आगरालीक्स…चित्रकूट की बाढ़ से आगरा के लोगों में भी चिंता, परिचितों की...

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

error: Content is protected !!