आगरालीक्स…आगरा में 20 लाख की धोखाधड़ी में आरोपी कंपनी संचालक अरेस्ट. तीन और आरोपियों की तलाश. ऐसे फंसाया था अपने जाल में…
आगरा पुलिस ने निवेश के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधडी के मामले में आरोपी कंपनी संचालक को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने सोमवार को इसे जेल भेज दिया. इस मामले में अभी तीन और आरोपियां की गिरफ्तारी शेष है. पुलिस इन तीनों को अरेस्ट करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.
ये है मामला
मामला कमला नगर के रहने वाले विनोद कुमार शर्मा का है. विनोद कुमार शर्मा ने एक साल पहले 26 अप्रैल 2021 को मुकदमा दर्ज कराया था कि शामली में रहने वाले अमित कुमार उर्फ प्रेम चौहान से उनकी दोस्ती हुई थी. एक दिन अमित अपनी पत्नी मानवी, बड़े भाई ईश्वरपाल सिंह और मिल अजय कुमार के साथ उनके घर आए थे. बताया कि उनकी क्रिप्टो प्राफिट इन्फोटेक लिमिटेड के नाम से कंपनी है. इसमें पूंजी निवेश करने पर अच्छा लाभ मिलता है. उनकी बातों में आकर उन्होंने विभिन्न तारीखों में 20 लाख रुपये कैश और नेफ्ट के माध्यम से जमा कर दिए.

विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि समय पूरा होने पर उन्होंने लाभांश सहित रकम की मांग की लेकिन सभी टालमटोल करने लगे. विनोद ने आरोप लगाया कि जानकारी करने पर पता चला कि आरेापियों का एक गैंग है, जिन्होंने फर्जी कंपनी बना रखी है और वह लोगों से रकम जमा कराकर धोखाधड़ी करते हैं. आरोपियों ने रुपये वापस मांगने पर धमकी दी. इस मामले में धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया. रविवार को पुलिस ने मेरठ के थाना कंकरखेड़ा स्थित आर्क सिटी में किराये के मकान से अमित उर्फ प्रेम चौहार को अरेस्ट कर लिया. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.