आगरालीक्स… आगरा के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र शर्मा का निधन, वे अस्वस्थ्य चल रहे थे, अंतिम संस्कार बल्केश्वर श्मशान घाट पर आज रात आठ बजे होगा।
आगरा के वरिष्ठ पत्रकार, ताज प्रेस क्लब के महासचिव उपेंद्र शर्मा का मंगलवार को निधन हो गया। वे अस्वस्थ चल रहे थे, तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, उन्हें मंगलवार को अंतिम सांस ली। परिजनों ने जानकारी दी है कि मंगलवार रात आठ बजे बल्केश्वर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार होगा। वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र शर्मा ने लंबे समय तक कई न्यूजपेरों में काम करने के बाद आंबेडकर विवि, आगरा के केएमआई के पत्रारिकता विभाग में अध्यापन कार्य किया।

शोक व्यक्त किया
ताज प्रेस क्लब की आपात बैठक में अपने महासचिव उपेन्द्र शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। शर्मा के निधन को न केवल प्रेस क्लब बल्कि पत्रकार जगत की अपूर्णनीय क्षति बताया गया। अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि जीवट व्यक्तित्व के धनी उपेन्द्र शर्मा के निधन से वे स्तब्ध रह गये हैं। बैठक में पूर्व अध्यक्ष राजीव सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष विनोद भारद्वाज, पूर्व महासचिव संजय तिवारी व प्रभारी सचिव के.पी. सिंह ने गहरा शोक जताया। अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि क्लब द्वारा शीघ्र ही शोक सभा आयोजित कर उपेन्द्र शर्मा को श्रद्धांजलि दी जायेगी।