आगरालीक्स.. आगरा में संत योगीराज स्वामी पुरस्नाराम साहिब का वार्षिक उत्सव मनाया गया।

तुलसीदास के सानिध्य में आयोजित मेले में देश विदेश से पधारे भक्तो सहित स्थानीय,भक्तो में बड़ा उत्साह दिखाई दिया मंदिर के भक्त समाज सेवी हेमंत भोजवानी ने स्वामी पुरस्नाराम जी को महान संत बताया। प्रात:09 बजे हवन यज्ञ हुआ,12 से भंडारा हुआ,शाम को भजन संध्या हुई जिसमे अजमेर से पधारे कमल भगत ने भजन सुनाकर मंत्र मुग्ध कर दिया। रात्रि में जागरण (भगत) हुआ,,शाहगंज स्तिथ सोरो कटरा साईं रतूराम दरबार में आज दिन भर भक्तो का आना जाना लगा रहा।सिंधी गीत,एवम सिंधी भजनों से वातावरण भक्तिमय रहा। व्यवस्थाओं में हेमंत भोजवानी जय प्रकाश धर्माणी , साध गुरुमुखदास, हरीश तेहलयानी,तुलजाराम पुरसानी, भोजराज लालवानी,कन्हैया सोनी शंकरलाल थदानी,लक्ष्मण कल्याणी भरत सिंघानिया लछमन भावनानी नरेश लखवानी,हीरालाल त्यागी लालचंद मोटवानी, ,दौलतराम साधवानी, सुंदर लाल,विजय भाटिया,उमेश पेरवानी विजय बाबानी,हीरालाल वाधवानी लच्छू भाई, जीवतराम, जय प्रकाश धर्माणीआदि ने संभाली पल्लव अरदास के साथ मेले की सम्मप्ति हुई।