आगरालीक्स …आगरा में हाईटेंशन लाइन पर कक्षा आठ के छात्र का शव लटका मिला। युवक रात से गायब था।

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के बिलईपुरा निबोहरा निवासी राधेश्याम का 14 साल का बेटा रंजीत कक्षा आठ का छात्र था। बुधवार को रंजीत घर से चला गया था, रात में वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश की। लेकिन रंजीत का पता नहीं चला।
हाईटेंशन लाइन पर लटका मिला शव
रंजीत का गुरुवार सुबह गांव के पास में ही हाईटेंशन लाइन पर शव लटका मिला, सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।