जयपुरलीक्स…राजस्थान में जोधपुर के बाद भीलवाड़ा दो युवकों पर हमके के बाद गरमा गया है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
नकाबपोश युवकों ने किया था हमला
सांगनेर इलाके में बुधवर देर रात दो युवकों पर नकाबपोश युवकों के हमला करने से गुस्सा भड़का है। दोनों युवकों को रात में घायल किया गया था। सांगनेर क्षेत्र में तनाव को देखते हुए इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
अधिकारी रख रहे पल-पल की घटना पर नजर
घायलों को अस्पातल में दाखिल कराया गया है। क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी मामले पर नजर रखे हुए हैं।
हमलावरों की तलाश में सीसी कैमरे खंगाले
शासन को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई है। भीलवाड़ा के एसपी आदर्श सिंधू ने बताया कि हालात पर नजऱ रखी जा रही है। हमले का कारण पता नहीं चल सका है। सीसी कैमरों की मदद से नजर रखी जा रही है।
जोधपुर में कर्फ्यू और बढ़ा, इंटरनेट सेवा अभी बंद
वहीं जोधपुर में ईद पर हुए बवाल के बाद नहै। लागू किए गए 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू को और बढ़ा दिया गया है। कर्फ्यू अब छह मई की रात 12 बजे तक रहेगा। इंटरनेट सेवा भी बंद चल रही है। कमिश्नरी कोर्ट से 60 लोगों को जमानत दी गई है।