Wednesday , 2 September 2026
Home आगरा Agra News: RTE complaint camp organized in Agra, 22 cases reached…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: RTE complaint camp organized in Agra, 22 cases reached…#agranews

233

आगरालीक्स…आगरा में शिक्षा का अधिकार के तहत स्कूलों में एडमिशन न होने पर कई पेरेंट्स परेशान हैं. आज आरटीई शिकायत कैम्प लगा तो पहले दिन ही 22 शिकायतें आ गईं. जानिए अब कब लगेगा कैंप

अभिभावकों की संस्था ‘टीम पापा’ के राष्ट्रीय संयोजक दीपक सिंह सरीन के निर्देश पर आज आगरा जिला सह संयोजक सपना गुप्ता के निर्देशन में शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत निर्धन वर्ग के बच्चों को स्कूलों में दाखिला ना मिलने पर शिकायत कैंप लगाया गया. कैंप में पहले दिन में करीब 22 शिकायतें दर्ज की गईं. सपना गुप्ता ने बताया कि शिक्षा विभाग और स्कूलों ने निर्धन तबके के अभिभावकों को रोने पर मजबूर कर रखा है. अभिभावक चक्कर लगा लगा कर परेशान हैं, लेकिन उनके बच्चे का दाखिला स्कूलों में नहीं हो पा रहा है.

कैम्प का उद्घाटन राष्ट्रीय संयोजक दीपक सिंह सरीन ने किया. जिला उपाध्यक्ष कृष्णाअंग गौरव ने कहा कि जिला प्रशासन अभिभावकों की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है. इसलिए कुछ ठोस करना पड़ेगा और इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की ही मानी जाएगी. जिला उपाध्यक्ष रश्मि सिंह ने बताया कि यह शिकायत कैंप 12 मई को भी सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चलाया जाएगा. आज के इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शक्ति सिंह राजपूत, संगठन प्रभारी डॉ वेदांत रॉय, मीडिया प्रभारी गर्जन सिंह, संस्थापक मनोज गोयल व सुमित सक्सेना आदि ने अपनी उपस्थिति प्रदान की.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

आगरा

Obituaries of Agra on 2nd September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Two special passenger trains to run from Agra Cantt for Janmashtami…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, जन्माष्टमी को लेकर आगरा कैंट से मथुरा के लिए चलेंगी...

आगरा

Agra News Live: 208 critical crash location of Agra share with Google Map, get Alert before 500 meter of crash location

आगरालीक्स आगरा में वाहन चालकों को 500 मीटर पहले सड़क दुर्घटना संभावित...

error: Content is protected !!