Wednesday , 2 September 2026
Home आगरा Agra News: Four papers out of B.Sc, question papers found in students’ mobiles before the exam, orders for investigation…#agranews
आगराएजुकेशनटॉप न्यूज़

Agra News: Four papers out of B.Sc, question papers found in students’ mobiles before the exam, orders for investigation…#agranews

145

आगरालीक्स…आगरा में बीएससी चार पेपर हो गए आउट. कॉलेज के बाहर खड़े स्टूडेंट्स के मोबाइल में मिले पेपर. कुलपति ने बैठक में दिए जांच के आदेश. जानिए कब होंगी अब यह परीक्षाएं

डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की आज की द्वितीय पाली में होने वाला बीएससी तृतीय वर्ष का जंतु विज्ञान और गणित का द्वितीय प्रश्न पत्र तथा तृतीय पाली में होने वाला बीएससी द्वितीय वर्ष का जंतु विज्ञान एवं गणित का द्वितीय प्रश्न पत्र विश्वविद्यालय द्वारा निरस्त कर दिया गया है. ये चारों प्रश्न पत्रों के आउट होने की सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को प्राप्त हुई थी. अब यह परीक्षाएं 20 जून 2022 को पूर्व निर्धारित पालियों में संपन्न होंगी.

सूचना का संज्ञान लेते हुए कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक द्वारा विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों के साथ तत्काल एक ऑनलाइन बैठक ली गई. बैठक में प्रति कुलपति ने कुलपति को अवगत कराया कि द्वितीय पाली में पाली प्रारंभ होने से लगभग 45 मिनट पूर्व आगरा कॉलेज के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने यह देखा कि कॉलेज के बाहर विद्यार्थी झुंड बनाकर बैठे हैं. संदेह होने पर कुछ विद्यार्थियों के मोबाइल शिक्षकों द्वारा ज़ब्त किए गए और प्राचार्य को घटनाक्रम की जानकारी दी गई. इन मोबाइलों में पेपर मिले हैं. आगरा कॉलेज के प्राचार्य ने तत्काल यह सूचना परीक्षा नियंत्रक को, विवि के अधिकारियों को एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को दी. प्रति कुलपति ने बताया कि प्रश्नपत्र आउट होने की जानकारी प्राप्त होते ही प्रकरण को कुलपति के संज्ञान में लाया गया है.

परीक्षा की गई निरस्त
ऑनलाइन बैठक में कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने परीक्षा नियंत्रक को निर्देशित किया है कि तत्काल उक्त प्रश्न पत्रों को निरस्त कर उनकी नई तिथियां घोषित की जाएं और संपूर्ण प्रकरण से तत्काल शासन और राजभवन को अवगत कराया जाए. कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक को यह भी निर्देशित किया है कि प्रश्नपत्र आउट होने के घटनाक्रम की एक प्रथम सूचना रिपोर्ट तत्काल विश्वविद्यालय द्वारा दर्ज कराई जाए. बैठक में प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा, परीक्षा नियंत्रक कृष्ण यादव, कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, वित्त अधिकारी एके सिंह, डीन एकेडमिक प्रोफेसर संजीव कुमार, जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप श्रीधर, कॉलेज विकास परिषद के निदेशक डॉ संजय जैन तथा सहायक कुल सचिव ममता सिंह उपस्थित रहीं.

मामले की जांच के लिए समिति बनी
प्रो संजय चौधरी
प्रो संजीव कुमार
निदेशक CDC
परीक्षा नियंत्रक

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Newlywed woman dies in Agra; police investigating…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नगला छिद्दा नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. छह...

आगरा

Agra News: Lions Club Prayas gifts modern amenities to a Saraswati Shishu Mandir, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के विजय नगर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पुनर्निर्मित वातानुकूलित...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

आगरा

Obituaries of Agra on 2nd September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!