आगरालीक्स …आगरा में प्लाट, मकान, दुकान के सर्किल रेट बढ़ने जा रहे हैं। जानें अभी किस क्षेत्र में सबसे ज्यादा सर्किल रेट, कितने फीसद तक बढ़ सकते हैं रेट.
आगरा में 2017 में संपत्तियों के सर्किल रेट बढ़े थे, अब पांच साल बाद संपत्तियों के सर्किल रेट बढ़ने हैं। इसके लिए सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सर्किल रेड सड़क के हिसाब से निर्धारित किए जाते हैं। पहली बार सर्किल रेट के लिए नव विकसित कालोनियों को भी शामिल किया जा रहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव का कहना है कि सभी क्षेत्रों का सर्वे कराया जा रहा है। 15 दिन में सभी तहसीलों से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद बाजार मूल्य का आंकलन किया जाएगा। इसके लिए तीन श्रेणी बनाई गई हैं, पुराने बैनामों से आकलन किया जाएगा। इसके बाद सर्किल रेट निर्धारित किए जाएंगे।

25 से 35 फीसद बढ़ोतरी संभव
सर्किल रेट पहले दो साल बाद बढ़ाए जाते थे अब पांच साल बाद सर्किल रेट बढ़ाए जा रहे हैं। इस बार सर्किल रेट में 25 से 35 फीसद तक की बढ़ोत्तरी की जा सकती है, अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की है।
अभी इन जगहों के सबसे ज्यादा सर्किल रेट
रामरघु हॉस्पिटल से चर्च रोड होते हुए हनुमान मंदिर तक 83000 वर्ग मीटर
हनुमान मंदिर से खंदारी स्थित होम साइंस इंस्टीटयूट तक 82000
कमला नगर मेन रोड से श्रीराम वाटिका एफ ब्लॉक तक 77000
कमला नगर बी ब्लॉक से सेंट्रल बैंक पानी की टंकी तक 75000
रुई की मंडी चौराहे से रेलवे फाटक तक
कलेक्ट्रेट चौराहे से रूई की मंडी चौराहा तक 35000