आगरालीक्स …..आगरा में एक शिक्षक ने अपनी साली का मोबाइल चोरी कर लिया, उसका प्रयोग कर रहा था। साली के द्वारा मुकदमा दर्ज कराने पर शिक्षक को भेजा जेल।
आगरा के थाना रकाबगंज के थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि रावली की रहने वाली शालिनी का 25 सितंबर 2021 को मोबाइल चोरी हो गया था। उन्होंने 16 अक्टूबर 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई। शालिनी के जीजा रामनिवास ताजगंज श्यामों में रहते हैं। फतेहाबाद के एक स्कूल में शिक्षक हैं।

मोबाइल रिकवरी सेल ने शिक्षक से बरामद किया मोबाइल
शालिनी ने मोबाइल चोरी होने का मुकदमा दर्ज करा दिया, उसे अपने परिचित से पता चला कि मोबाइल जीजा के पास है। उसने पुलिस को जानकारी दी, एसपी सिटी आफिस में संचालित मोबाइल रिकवरी सेल ने शिक्षक रामनिवास से मोबाइल जब्त कर लिया, अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।