आगरालीक्स…आगरा में घटने लगे कोरोना के मरीज. बीते 24 घंटे में मिले दो कोरोना पॉजिटिव. जानिए इस दौरान कितने लोग हुए इस बीमारी से ठीक..देखें अपडेट
आगरा में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर से कम होती दिख रही है. ये राहत की खबर है. प्रशासन द्वारा बीते 24 घंटे का अपडेट जारी किया जिसके अनुसार #Agra में विगत दिवस 24 घन्टे में 2240 लोगों के सेम्पल लिए गए जिसमें से सिर्फ दो नये कोरोना केस पाए गए. सबसे बड़ी राहत ये है कि इस दौरान 15 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में इस समय 40 कोरोना मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है.