आगरालीक्स…विख्यात ज्योतिषी आशिमा शर्मा को मिला स्टार अचीवर्स अवार्ड. दिल्ली में अभिनेत्री अमीषा पटेल ने दिया उन्हें यह अवार्ड…
दिल्ली में किया गया सम्मानित
आगरा की प्रसिद्ध ज्येातिषी आशिमा शर्मा को मई 2022 स्टार अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है. उन्हें ये अवार्ड फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल द्वारा प्रदान किया गया. यह आयोजन दिल्ली के मोजाइक सैन्डोज बैन्कट, वजीरपुर में आज शनिवार को आयोजित किया गया. विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारी, समाजसेवी, चिकित्सक व ज्योतिष इस प्रोग्राम में शामिल हुए.
2003 से ज्योतिष के क्षेत्र में बनाई पहचान
ज्योतिषी आशिमा शर्मा ने सन् 2003 से ज्योतिष के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान दिया है. देश विदेश से दुनियाभर के लोग उनसे परामर्श लेकर लाभान्वित हुए हैं. पुरुष प्रधान क्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन से अपनी एक अच्छी पहचान बनाई है. बहुत ही कम उम्र में उन्होंने ज्योतिष के क्षेत्र में शुरुआत कर दी थी. अच्छी भली खुशहाल और धन धान्य से परिपूर्ण उनका परिवार अचानक से मुसीबतों से घिर गया तो अपनी और अपने परिवार की कुण्डली देख और उपाय करके अपने जीन को सफल बनाते हुए कई आसपास के लागों को भी परामर्श देते हुए अपने करियर की शुरुआत की. आज 16 से 17 वर्ष के लंबे सफर से आज आगरा में ही नहीं बल्कि पूरे भारत व विदेशों में भी वह अपनी पहचान बना चुकी हैं.
ये लोग रहे उपस्थित
इस आयोजन में दैवज्ञ पं. वेणी माधव गोस्वामी, राजीव शर्मा, गणेश दुबे, चेतन कालरा मौजूद रहे व अवार्ड देकर आशिमा शर्मा को ज्योतिष के क्षेत्र में सम्मानित किया. टैरोट क्वीन मीनू शर्मा ने इस पूरे आयोजन का संचालन किया.
