आगरालीक्स …..आगरा से मुंबई और बेंगलूरू की फ्लाइट में यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है । कई और शहरों के लिए भी फ्लाइट शुरू हो सकती है।

5 मई से आगरा मुंबई फ्लाइट शुरू हो गई है। आगरा से इंडिगो की फ्लाइट से मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आगरा मुंबई फ्लाइट से 300 से अधिक यात्री यात्रा कर रहे हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर कई और शहरों के लिए भी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही आगरा बेंगलूरू फ्लाइट में भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। आगरा बेंगलूरू फ्लाइट से हर रोज 250 से 300 यात्री सफर कर रहे हैं। आगरा भोपाल और आगरा लखनऊ फ्लाइट में भी यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है।
कई और शहरों के लिए शुरू होने जा रही फ्लाइट
आगरा मुंबई और आगरा बेंगलूरू के बाद आगरा से कई और शहरों के लिए भी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। आगरा से कोलकाता के लिए फ्लाइट शुरू करने की भी मांग उठ रही है।