आगरालीक्स …..आगरा में दिन के बाद रात को भी गर्मी से राहत नहीं है। तापमान लगातार बढ़ रहा है, लू चलने से लोग परेशान हैं। जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
मंगलवार को सुबह से ही गर्मी और तेज धूप निकल रही है। सुबह का तापमान बढ़ने लगा है, गर्म हवा चल रही है। सुबह से ही गर्मी है, इससे अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा और 30 डिग्री तक पहुंच सकता है, मई में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

चलती रहेगी लू
मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी लू चलती रहेगी, लू से राहत नहीं मिलेगी। तापमान भी बढ़ेगा। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ जाएगा।
आईएमडी का अनुमान
17-May 29.0 43.0 Heat Wave
18-May 28.0 42.0 Mainly Clear sky
19-May 30.0 43.0 Mainly Clear sky
20-May 32.0 45.0 Mainly Clear sky
21-May 29.0 43.0 Mainly Clear sky
22-May 29.0 43.0 Mainly Clear sky