आगरालीक्स……. आगरा में स्कूल की बस पलटी, बस के शीशे तोड़कर लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। बस में 25 बच्चे थे।
आगरा के कागरौल के जेंगारा में श्रीमती श्रीदेवी आवासीय विद्यापीठ भवनपुरा है। मंगलवार को बच्चों को लेकर बस जा रही थी, रास्ते में बस पलट गई। स्कूल की बस पलटने से चीख पुकार मचने लगी। आस पास के खेतों में काम कर रहे लोग बस की तरफ दौड़े।

शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला
स्थानीय लोगों ने बस से बच्चों को निकालना शुरू किया, जिस तरफ बस का गेट था, उसी तरफ बस पलटी थी। ऐसे में ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़े, इसके बाद एक एक कर बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।