
पिछली सरकार में यमुना पर अंबेडकर पुल बनाया गया था, करोडों की लागत से बेलनगंज से कचहरी घाट तक बना अंबेडकर पुल बनने के कुछ दिन बाद क्षतिग्रस्त हो गया था। उस समय मरम्मत कर दी गई। रविवार सुबह अंबेडकर पुल बीचों बीच में क्षतिग्रस्त हो गया, इस पर पुल पर बैरियर लगा दिए गए हैं। दिल्ली से आने वाली कार सहित हैवी वाहनों पर रोक लगा दी गई है। इससे जवाहर पुल पर यातायात भार बढ गया है।
आधी रात को रोक दिए गए थे वाहन
31 जनवरी को आगरा का जवाहर यमुना पुल डैमेज हो गया था, रविवार आधी रात से पुल पर भारी वाहनों की नो एंट्री कर दी गई। वाहनों के दबाव से पुल बुरी तरह से हिल रहा है, इससे पुल के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ट्रक, बस सहित हल्के भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी है, इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। नेशनल हाइवे अथारिटी ने सोमवार को तीन में से दो बियरिंग लगा दी थी, एक बियरिंग का काम बुधवार को पुल लिफ़्ट करने के बाद किया जाना है। इसके लिए एक से चार बजे तक जवाहर पुल बंद रहेगा, इससे लोगों को ट्रैफिक जाम से जूझना होगा। एनएच-2 और यमुना रोड पर हालत सबसे ज्यादा खराब रहेगी। एसपी ट्रैफिक आरके सिंह का कहना है कि जवाहर पुल पर मरम्मत के काम होना है इसे देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किए गए हैं।
पुल की मरम्मत में लगे थे करोडों
बताया जा रहा है कि जवाहर पुल 1970 में बना था, यह पुल पहले भी डैमेज हो चुका है। इसकी मरम्मत में करोडों रुपये खर्च हुए थे। एक बार और पुल डैमेज हो गया है। इस पुल को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का नाम देते हुए जवाहर पुल रखा गया था।
Leave a comment