आगरालीक्स…इनका दिमाग तो कम्प्यूटर से भी तेज निकला. पुलिस भर्ती बोर्ड में इन्होंने एक मिनट में दे दिए 40 से 60 प्रश्नों के उत्तर….आगरा पुलिस ने इन्हें पकड़ा. ये हैं इनके नाम
आगरा की थाना शाहगंज पुलिस ने यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड में अभ्यर्थियों द्वारा आनलाइन परीक्षा में असामान्य रूप से प्रश्नों को बहुत कम समय में हल करने वाले चार आरोपियों को अरेस्ट लिया है. बुधवार को पुलिस द्वारा गश्त व चैकिंग की जा रही थी. इस दौरान मुखबिर की सूचना पर चारा आरोपी अंकित हुडा, संदीप, लव कुमार शर्मा और वेद प्रकाश शर्मा को पुलिस ने दबिश देकर अरेस्ट किया है. इन लोगों ने एक मिनट के अंदर 40 से 45 प्रश्नों को हल किया है.

- अभियुक्त वेद प्रकाश ने 20 नवंबर 2021 को द्रोणा इंटर कॉलेज अलीगढ़ तृतीय पाली शाम चार बजे से छह बजे में परीक्षा देने पहुंचा. वेद प्रकाश ने चार बजकर एक मिनट पर अपनी परीक्षा शुरू की और मात्र 59 सेकेंड में 18 प्रशनों के उत्तर दे दिए. ये प्रश्न जनरल हिन्दी के हैं. इसके बाद वेद प्रकाश ने चार बजकर 2 मिनट से तीन मिनट के बीच में 40 सामान्य ज्ञान के प्रश्न और 4 गणित के प्रश्नों को हल कर दिया. इसके बाद चार बजकर 5 मिनट से छह मिनट के बीच में 46 प्रश्नों के उत्तर दे दिए और फिर चार बजकर 06 मिनट से शुरू होकर 4 बजकर 07 मिनट तक 60 और प्रश्न हल कर दिए.
वहीं अभियुक्त् संदीप ने 22 नवंबर 2021 को आरबी आनलाइन सेंटर जनपद अलीगढ़ की द्वितीय पाली में परीक्षा दी. संदीप ने अपनी परीक्षा दोपहर को 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू की और एक मिनट के अंदर जनरल हिन्दी के 40 प्रश्नों के जिवाब दे दिए. इसके बाद एक मिनट के अंदर ही अन्य 39 प्रश्नों के उत्तर दे दिए. इसके बाद फिर से एक—एक मिनट के अंदर 31 व 40 प्रश्नों के उत्तर दे दिए.
अभियुक्त् लव कुमार शर्मा ने 20 नवंबर 2021 को द्रोणा इंटर कॉलेज जनपद अलीगढ़ की द्वितीय पाली में परीक्षा दी. लव कुमार शर्मा ने गणित के 17 प्रश्नों के जवाब मात्र 1 मिनट में दे दिए. यही नहीं इसके बाद एक—एक मिनट में 16, 14 और 11 अन्य प्रश्न भी हल किए.
चौथे आरोपी अंकित हुडा ने भी 23 नवंबर 2021 को आधुनिक इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद की तीसरी पाली में परीक्षा दी. शाम चार बजे शुरू हुई परीक्षा में अंकित ने भी जनरल हिन्दी के 18 प्रश्नों के उत्तर एक मिनट में दे दिए. इसेक अलावा एक—एक मिनट में गणित के 16, रीजिनिंग के 11 और अन्य 16 प्रश्नों के उत्तर भी एक मिनट के अंदर दे दिए. इसके अलावा एक मिनट के अंदर गणित के 28 प्रश्नों के उत्तर दे दिए.