
यह युवा रणजी और आईपीएल खिलाड़ी कृष्णकांत उपाध्याय है। वह तीन जून को अपनी बहन के घर कालिंदी विहार गया था। वहां से अपनी गाडी से लौट रहा था, उन्हें सडक किनारे एक लाल रंग का बैग दिखाई दिया, वे गाडी से उतरे और बैग उठा लिया। बैग खोला तो उसमें 500 500 रुपये की गडडी थी और कुल एक लाख रुपये थे। कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि एक पल को तो वह बैग लेकर अपनी गाडी में बैठ गए और जाने लगे। लेकिन तभी यह सोच कर आगे नहीं बढ सके कि जिसका यह बैग है उसका क्या होगा। वह कैश किस कारण से लेकर आया था। इस पर उन्होंने सोचा कि 30 मिनट इंतजार करते हैं, बैग लेने के लिए कोई आ जाता है तो ठीक नहीं तो आगे सोचेंगे कि क्या किया जाए।
नजरे जमी रहीं, 20 मिनट बाद आए युवक
वह गाडी को दूसरी तरफ खडी कर उसमें बैठ गए। करीब 20 मिनट बाद तीन चार लोग आए और सडक के किनारे बैठ तलाशने लगे। इसी बीच कृष्णकांत उपाध्याय भी अपनी गाडी से बाहर आ गए और उनसे पूछा कि क्या देख रहे हो। इस पर युवकों ने कहा कि एक बैग गिर गया था, तुमने देखा है क्या, इस पर कृष्णकांत उपाध्याय ने इन्कार कर दिया। इसके बाद उन्होंने युवकों से पूछा कि बैग में क्या था। इस पर युवकों ने बताया कि उसमें कैश था 500 500 के नोट थे। इसके बाद उन्होंने युवकों को वह बैग वापस कर दिया उन्होंने अपना नाम राजेश बताया, वह बिल्डर हैं और कालिंदी विहार से कैश लेकर जा रहे थे, इसी बीच उनका बैग गिर गया था।
जमीन से ऊचाई पर पहुंचे कृष्णकांत उपाध्याय
आगरा निवासी कृष्णकांत उपाध्याय आॅल राउंडर हैं, वे रेलवे में नौकरी करते हैं। 8 साल से रणजी खेल रहे हैं। कई बार टी20 मैच खेल चुके हैं। साल 2012-13 में आईपीएल पूणे टीम का हिस्सा थे।
Leave a comment