आगरालीक्स …..आगरा में आज सुबह 6 बजे से पेट्रोल, डीजल के नए रेट लागू हो गए। पहली बार डीजल से महंगी सीएनजी हो गई है। पेट्रोल के रेट 9.50 रुपये और डीजल के रेट सात रुपये कम होने के बाद देखें आगरा में नए रेट।
केंद्र के उत्पाद शुल्क कम करने से पेट्रोल की कीमत 9.50 रुपये और डीजल के रेट सात रुपये कम हो गए हैं। रविवार यानी 21 मई सुबह छह बजे से पेट्रोल डीजल के नए रेट लागू हो गए। नए रेट लागू होते ही डीजल से महंगी सीएनजी हो गई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब सीएनजी के रेट डीजल से अधिक हैं।

सस्ते के लिए सीएनजी के वाहनों की मांग अधिक
कार सहित अन्य वाहनों में सीएनजी की मांग अधिक है, सीएनजी के रेट पेट्रोल और डीजल से कम रहते हैं। मगर, अब डीजल और सीएनजी के रेट में कोई अंतर नहीं है, अव्वल तो यह है कि सीएनजी के रेट डीजल से अधिक हैं। जबकि सीएनजी वैरिएंट वाहनों की कीमत डीजल और पेट्रोल वैरिएंट वाहनों से अधिक है।
21 मई तक पेट्रोल, डीजल के रेट
पेट्रोल के रेट 105.82 रुपये
डीजल के रेट 96.49 रुपये
सीएनजी के रेट 96.93 रुपये
22 मई को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के नए रेट
पेट्रोल 96.32 रुपये
सीएनजी 89.93 रुपये
डीजल 89.49 रुपये