
इंटरनेट फोटो
पॉश कालोनी गांधी नगर में पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले डा. बीबी माहेश्वरी एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर रह चुके हैं। उनका कोठी में ही क्लीनिक है। मंगलवार सुबह नौ बजे उनकी पत्नी शोभा माहेश्वरी घर के गेट पर खड़े होकर ठेल वाले से सब्जी खरीद रही थीं। तभी एक बाइक पर दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश दौड़ता हुआ शोभा के पास आया और झपट्टा मारकर गले से चेन लूट ली। इसके बाद बदमाश साथी के साथ बाइक पर बैठकर हाईवे की ओर भाग गए। उनके शोर मचाने पर लोगों ने पीछा किया, लेकिन वे पकडे नहीं जा सके।
फीरोजाबाद के सीडीओ की पत्नी से लूटी थी चेन
मंगलवार को एमजी रोड पर फीरोजाबाद के सीडीओ को बदमाशों ने निशाना बनाया। वे एमजी रोड पर एक शोरूम से बाहर निकल रही थी, सडक पार करते समय दिनदहाडे बाइकर्स गैंग उनकी चेन लूट ले गए। वे शोर मचाती रह गई और बदमाश फरार हो गए।
बाइकर्स गैंग के निशाने पर महिलाएं
गर्मी में दोपहर में सडकों और कॉलोनियों में सन्नाटा पसरा रहता है, यह बाइकर्स गैंग के लिए लूट का समय है। उनके निशाने पर महिलाएं हैं, चेन लूटने के बाद बदमाश फरार हो जाते हैं, आस पास कोई व्यक्ति नहीं होता है, इसलिए वे पकडे नहीं जता रहे हैं। शहर में इस तरह की घटनाएं तेजी से बढ रही हैं। यहां तक कि लोग अपने घरों के बाहर भी सुरक्षित नहीं हैं।
Leave a comment