आगरालीक्स…आगरा सहित पूरे यूपी में टैक्स फ्री हुई अक्षय कुमार की ‘सम्राट पृथ्वीराज’. सीएम योगी ने फिल्म देखने के बाद किया टैक्स फ्री करने का ऐलान…वीडियो में देखें सीएम ने क्या कहा…
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बड़ा ऐलान करते हुए अक्षय कुमार और मानुसी छिल्लर अभिनीत फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को पूरे राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है. गुरुवार को योगी कैबिनेट के लिए ‘सम्राट पृथ्वीराज’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. फिल्म देखने के तुरंत बाद सीएम योगी ने फिल्म को पूरे प्रदेश में कर मुक्त करने की घोषणा कर डाली. इस दौरान फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट के साथ यूपी कैबिनेट के मंत्रीगण शामिल रहे. इससे पहले योगी सरकार ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को भी पूरे राज्य में टैक्स फ्री किया था. फिल्म को मध्य प्रदेश में भी कर मुक्त् कर दिया गया है.
अमित शाह ने की फिल्म की सराहना
बता दें कि इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने भी सम्राट पृथ्वीराज फिल्म की सराहना की और कहा कि यह एक ऐसी फिल्म है जो भारतीय महिलाओं और उनके सशक्तिकरण के बारे में बात करती है. रिपोटर्स में यह भी दावा है कि जल्द ही ये फिल्म देश के अन्य राज्यों में भी कर मुक्त हो सकती है.