आगरालीक्स…आगरा में ‘महिंद्रा थार’ की युवाओं में खासी डिमांड. छह महीने का चल रहा वेटिंग पीरियड…सिद्धू मूसेवाला केस के बाद फिर से आई चर्चा में ये गाड़ी…जानिए गाड़ी की खासियत #agra #car #mahindrathar #newmahindrathar #carinagra #carshowroomagra #mahindratharagra
पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर के बाद महिंद्रा थार एक बार फिर से चर्चा में है. सिद्धू मूसेवाला की पसंदीदा कार में महिंद्रा थार भी थी. ये दुखद है कि अब वे हमारे बीच नहीं हैं लेकिन एक बार फिर से महिंद्रा थार गाड़ी चर्चा में आ गई है. सिद्धू मूसेवाला की तरह ही युवाओं के बीच महिंद्रा थार का अपना एक अलग क्रेज है. नई महिंद्रा थार कंपनी का एक हिट प्रोडक्ट है जिसकी डिमांड आज भी युवाओं के बीच में है. यह कार अब पहले से भी कहीं ज्यादा पॉपुलर है और यही कारा है कि ज्यादा डिमांड के चलते आगरा में इसका वेटिंग पीरियड 6 महीने तक का है. नई थार की एक्स शोरूम प्राइस 12.10 लाख रुपये से 14.15 लाख रुपये के करीब है.

आगरा में छह महीने का वेटिंग पीरियड
नई महिंद्रा थार का आगरा में भी क्रेज है और यही कारण है कि यहां पर भी इसकी वेटिंग छह महीने चल रही है. Atmaram Auto Enterprises के संचालक अंशुल अग्रवाल के अनुसार आगरा में पेट्रोल की महिंद्रा थार की वेटिंग दो महीने के करीब है तो वहीं डीजल की महिंद्रा थार की वेटिंग आगरा में छह महीने चल रही है. उन्होंने बताया कि इस कार का क्रेज युवाओं में जबर्दस्त है. शानदार लुक के कारण ये जल्द ही युवाओं को भा गई.
जानिए क्यों है खास
नई महिंद्रा थार 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन के आप्शन में उपलब्ध है. दोनों इंजर के साथ इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर आटोमैटिक गियरबॉक्स का आप्शन रखा गया है.. इसका पेट्रोल इंजर 150 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है तो वहीं डीजल इंजर का पावर आउटपुट 130पीएस/300 एनएम है. यह कार हार्ड टॉप और कनबर्टिबल साफ्ट आप्शन में उपलब्ध है. इसके क्रैश टेस्ट को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है.