आगरालीक्स…आगरा की यूनिवर्सिटी ने दिया स्टूडेंट्स को तगड़ा झटका. वेब रजिस्ट्रेशन की फीस बढ़ाई. 15 जून से शुरू हो रही हैं विवि की प्रवेश प्रक्रिया…
आगरा की डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी की ओर से स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया 15 जून से शुरू होने जा रही है लेकिन इससे पहले यूनिवर्सिटी की ओर से छात्रों को तगड़ा झटका दिया गया है. यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा वेब रजिस्ट्रेशन की फीस बढ़ा दी गई है. अब स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए स्टूडेंट्स को 100 की जगह 200 रुपये वेब रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी जबकि परास्नातक के लिए 200 रुपये के स्थान पर 300 रुपये वेब रजिस्ट्रेशन की फीस कर दी गई है. गुरुवार को परीक्षा समिति की बैठक् में यह निर्णय लिया गया.

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में समन्वयक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में विवि की ओर से सोमवार या मंगलवार तक विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक स्तर परशुरू किए जा रहे पाठ्यक्रमों के लिए भी स्टूडेंट्स को विवि में अनिवार्य रूप से वेब रजिस्ट्रेशन कराना होगा. प्रवेश प्रक्रिया का प्रस्ताव 25 अगस्त तक चलाने का है.