आगरालीक्स… आगरा का तापमान एक डिग्री बढ़ गया है, क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ है अगर हां तो कुछ करिए । पर्यावरण दिवस पर बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डेवलेपमेंट सोसायटी की आगरा के तापमान पर की गई स्टडी में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। #agraweather# #agratemperaturerise# #hotwinterseasonagra#

हर साल सर्दी, बारिश और गर्मी पड़ती है। हर मौसम का एक औसत तापमान होता है। किसी दिन तापमान अधिक हो सकता है तो किसी दिन कम लेकिन औसत तापमान लगभग एक जैसा होता है। बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डेवलेपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. कंपी सिंह ने अपनी टीम के साथ की स्टडी में सामने आया है कि सर्दियों के दिनों में आगरा का तापमान एक डिग्री बढ़ गया है।
ये है स्टडी का निष्कर्ष
आगरा में हुई स्टडी में 2010 से 2021 22 तक सर्दियों के औसत तापमान का तुलनात्मक अध्ययन किया गया। इसमें सामने आया है कि 2010 से 2014 तक आगरा का सर्दियों में औसत तापमान 11 डिग्री था। यह औसत तापमान 2016 से 2021 22 में बढ़कर 12 डिग्री पहुंच गया है। इस तरह आगरा का सर्दियों का औसत तापमान एक डिग्री बढ़ चुका है।
तापमान बढ़ने से ये होंगी समस्या
स्टडी में यह भी जिक्र किया है कि तापमान बढ़ने से क्या क्या समस्याएं आएंगी
क्रषि उत्पादन प्रभावित होगा
लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा
ये हैं तापमान बढ़ने के कारण
33 फीसद वन क्षेत्र होना चाहि ए
आगरा में 6.5 फीसद ही वनक्षेत्र है
ऐसा तब है जब हर साल लाखों पौधे लगाने का दावा किया जा रहा है