आगरालीक्स…. आगरा जोन में क्रिकेट सट्टे का सबसे बड़ा बुकी अंकुश मंगल का खुद का बैटिंग एक्सचेंज था, अंकुश मंगल ने पुलिस पूछताछ में बड़े खुलासे किए हैं। छह और सटोरियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है जो अंकुश मंगल से जुड़े हुए हैं। #bookieankusharrested# #cricketbettingracketagra# #bookie#

आगरा में क्रिकेट सट्टा बड़े स्तर पर लगाया जाता है, आगरा के कई बुकी कई राज्यों में क्रिकेट का सट्टा कराने लगे हैं। 2018 में तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक ने सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाया, इसके बाद आगरा जोन का सबसे बड़ा बुकी ब्रज धाम फेज वन,कमला नगर निवासी अंकुश मंगल ने आगरा छोड़ दिया और वह दिल्ली और हरियाणा में रहने लगा। इसके बाद से उसने अपना बैटिंग एक्सचेंज शुरू कर दिया।अपने एजेंटों को बैटिंग एक्सचेंज का लॉग इन आईडी और पासवर्ड देकर क्रिकेट पर सट्टा लगवाने लगा। पिछले दिनों कानपुर में भी क्रिकेट सट्टा पकड़ा गया था इसमें भी बैटिंग एक्सचेंज अंकुश मंगल का था, पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही थी।
करोड़ों की संपत्ति, बड़ा नेटवर्क
अंकुश मंगल पर करोड़ों की संपत्ति है, पुलिस इसका ब्योरा भी जुटा रही है। इसके साथ ही उसके गिरोह में भी तमाम लोग शामिल हैं, जो अलग अलग महकमे के हैं और अंकुश मंगल को बचाते थे। एसपी सिटी विकास कुमार और एएसपी सत्यनारायण ने पूरी प्लानिंग की और बुकी अंकुश गोयल को गुरुग्राम से अरेस्ट कर लिया।
अंकुश सहित सात पर गैंगस्टर का मुकदमा
गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में अंकुश मंगल के अलावा जगनेर निवासी राजू उर्फ राजेंद्र मंगल, सुभाष नगर, कमला नगर निवासी सौरभ अग्रवाल, सिकंदरा निवासी तरुण खन्ना, अंशुल अग्रवाल, संजय कुमार व आशीष उर्फ आशू सिंघल को नामजद किया गया है। पुलिस की मानें तो सभी क्रिकेट सट्टे का अवैध काम करते हैं। नंबर दो के पैसे को नंबर एक का करने के लिए आड़ में कोई न कोई कारोबार भी शुरू कर दिया है।
2018 में पकड़ा गया था बुकी श्याम बोहरा
इससे पहले आगरा पुलिस ने 2018 में क्रिकेट का सटटा लगाने वाले बड़े सटोरिया श्याम बोहरा को पकड़ा था, इसके बाद से सटोरियों ने काम कर दिया और आगरा से बाहर चले गए थे। आईपीएल से लेकर क्रिकेट के हर मैच में सटटा लगाया जाता है।