आगरालीक्स….. आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर स्लीपर कोच बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी, हादसे में 10 यात्री घायल, घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है। #agralucknowwayaccident# #injured# sleeperbus#

आजमगढ़ से दिल्ली स्लीपर कोच बस जा रही थी। बस में 35 यात्री थे, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह थाना नसीरपुर के पास बस के चालक को नींद की झपकी आ गई।बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को निकाला। एंबुलेंस से सैफई पीजीआई में भर्ती कराया है। हादसे में दस यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। नसीरपुर प्रभारी गगन गौड़ का मीडिया से कहना है कि चालक को नींद आने के आ गई थी इससे बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
हादसे में हुए घायल
बस हादसे में आदित्य वर्धन पुत्र मनोज प्रताप सिंह निवासी- सेक्टर 16 फरीदाबाद, शेख फरीद पुत्र फरियाद निवासी- आजमगढ़, सूर्यांश पुत्र श्री चन्द्र निवासी- गाजियाबाद, गायत्री राय पत्नी अमन राय निवासी- मोहम्मदपुर आजमगढ़, श्रीकांत यादव पुत्र लाल सहाय निवासी आजमगढ़, रेनू यादव पत्नी श्रीकांत निवासी आजमगढ़, महिमा यादव पुत्री रिंकू यादव निवासी आजमगढ़, व चालक और परिचालक घायल हुए हैं।