नई दिल्लीलीक्स…भाजपा ने नूपुर शर्मा को किया निलंबित. पैगंबर मोहम्मद साहब पर दिया था विवादित बयाान. भाजपा ने कहा—हम सभी धर्मों का करते हैं सम्मान. दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता नवीन जिंदल पर भी कार्रवाई.
पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित बयान देने वाली भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी ने निलंबित कर दिया है. इसके साथ भी भाजपा ने दिल्ली प्रवेश प्रवक्ता नवीन जिंदल पर भी कार्रवाई की है. जिंदल को भी पार्टी ने निलंबित कर दिया है. नूपुर शर्मा ने एक टीवी चैनल पर पैगंबर साहब पर विवादित टिप्पणी की थी और नूपुर के बयान का समर्थन करते हुए जिंदल ने ट्वीट भी किया था. बता दें कि भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के बाद कानपुर में बवाल और जमकर पथराव हुआ था.

भाजपा ने इस संबंध में एक लैटर जारी करते हुए कहा है कि हम सभी धर्मों और उनके पूज्यों का सम्मानत करते हैं. भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत की हजारों वर्षों की यात्रा में हर धर्म पुष्पित—पल्लवित हुआ है. भारतीय जनता पार्टी सर्वपंथ समभाव को मानती है. किसी भी धर्म के पूजनीयों का अपमान भाजपा स्वीकार नहीं करती. भारतीय जनता पार्टी को ऐसा कोई भी विचार स्वीकृत नहीं है जो किसी भी धर्म संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए. भाजपा न ऐसे किसी विचार को मानती है और न ही प्रोत्साहन देती है. देश के संविधान की भी भारत के प्रत्येक नागरिक से सभी धर्मों का सम्मान करने की अपेक्षा हे. आजादी के 75वें वर्ष में, इस अमृतकाल में, एक भारत—श्रेष्ठ भारत की भावना निरंतर मजबूत करते हुए हमें देश की एकता, देश की अखंडता और देश के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है.