Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Agra News: The matter between husband and wife reached the family counseling center…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: The matter between husband and wife reached the family counseling center…#agranews

114

आगरालीक्स…आगरा में पत्नी ने लगाए आरोप—पति आधी रात को करता है गलत काम..पत्नी ने कहा—अब नहीं रहना साथ….

आगरा में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र पर हर बार की तरह काउंसलिंग की गई. पति—पत्नी के बीच आने वाले विवादों का यहां निपटारा करने की कोशिश की गई. शाहगंज की रहने वाली एक महिला भी अपनी शिकायत लेकर यहां पहुंची. महिला का कहना है कि उसका पति आधी रात को जागकर मोबाइल पर चैटिंग करता है. पहले तो अनदेखा किया लेकिन जब असली हरकतों का पता चला तो पत्नी मायके चली आई और पति के साथ रहने से इनकार करते हुए इसकी शिकायत पुलिस में कर दी. इधर काउंसलर ने इस मामले में पति को फटकार लगाई, पति ने भी गलती मांगी लेकिन महिला ने पति के साथ रहने या न रहने के फैसले के लिए सात दिन का वक्त मांगा है.

ये है पूरा मामला
मामला शाहगंज की रहने वाली एक महिला का है. महिला ने बताया कि उसका पति एक कंपनी में काम करता है तथा उसके एक बच्चा भी है. पत्नी ने कहा कि उसका पति आधी रात को जागकर मोबाइल पर चैटिंग करता है. रात को नींद खुलने पर पत्नी ने जब पति से इसकी वजह पूछी तो पति ने कहा कि वह कंपनी के काम से चैटिंग कर रहा है, लेकिन ये काम हर दिन होने लगा. इस पर पत्नी ने किसी तरह पति का मोबाइल ले लिया और उसमें देखा कि पति कई युवतियों से रात को चैटिंग करता है. जब उसने यह बात पति को बताई और विरोध जताया तो पति ने माफी मांगी और ऐसा न करने का कहा.

पत्नी का आरोप है कि कुछ दिनों तक सब ठीक चला लेकिन बाद में फिर से पति रात को चुपचाप चैटिंग करने लगता. इस पर फिर उसने पति के मोबाइल का पासवर्ड हासिल कर उसे चेक किया तो उसके होश उड़ गए. पति के मोबाइल में कई युवतियों के अश्लील फोटो और वीडियो थे, जिसे लेकर उसका पति के साथ विवाद हो गया. पति के हरकतों से क्षुब्ध होकर वह अपने मायके चली आई और यहां पर उसने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी.

आज रविवार को मामला परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचा तो पत्नी ने कहा कि वह ऐसे पति के साथ नहीं रहना चाहती जो कि गलत काम करता है. उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहती है. इस दौरान पति ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी. पति का कहना है कि फोटो असली नहीं हैं. काउंसलर के समझाने पर पत्नी शांत हुई. पत्नी ने काउंसलर से एक सप्ताह का समय मांगा है जिससे कि पति के साथ अपने रिश्ते को लेकर वह कोई फैसला कर सके.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

FSDA, Agra: Five samples of milk, sweets, and ghee sent for testing in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दूध, मिठाई और घी के 5 नमूने जांच को भेजे....

बिगलीक्स

Agra News: St. Peter’s College launched its first college band, the ‘Legacy Marching Band’…#agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज ने लांच किया अपना पहला कॉलेज बैंड...

आगरा

Janakpuri 2026 Agra: A grand and magnificent Janak Mahal will be built across 16,000 square meters…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में इस बार 16 हजार वर्गमीटर में बनेगा भव्य...

बिगलीक्स

Greater Agra: Lottery date announced for plots in the first two townships…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ग्रेटर आगरा की पहली दो टाउनशिप के प्लॉट के लिए...

error: Content is protected !!